वाराणसी। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन आयल द्वारा विभिन्न तरह के सिलेंडर मार्केट में प्रस्तुत किए गए हैं, जैसे 2 केजी, 5 केजी, 10 केजी, 14 केजी, 19 केजी सिलेंडर हैं। बतातें चले कि 2 वर्ष पहले आज ही के दिन छोटू 5 kg सिलेंडर का लांचिंग हुआ था। जिसका सेलिब्रेशन तेलियाबाग स्थित श्री हनुमान गैस सेवा द्वारा केक काटकर किया गया था। उसी उपलब्ध में दो वर्ष पूर्ण होने पर श्री हनुमान गैस सेवा पर छोटू 5kg का जन्मदिन मनाया गया। साथ वहा उपस्थित लगभग आधा दर्जन जरूरतमंदों को कंबल भी एजेंसी द्वारा वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री हनुमान गैस सेवा के डिस्ट्रीब्यूटर व मनीष चौबे ने बताया यह सिलेंडर ठेला खोमचा, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को केवल एक आईडी प्रूफ देकर वह तुरंत प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रशासन द्वारा भी किसी प्रकार की उनको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर नीरज चौबे, दिनेश तिवारी, शांतनु चौबे, देवांश, सौरभ, प्रमोद पंकज, शशि इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
![]()
