भाजपा कार्यकर्ता व गदाधारी सेवकों ने भव्य रूप से मनाया परशुराम जयंती

वाराणसी। परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर गदाधारी सेना के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती को बड़े ही भव्य रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र जी, कन्हैया सिंह (विभाग मंत्री), भाजपा महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर अशोक यादव, विजय दुबे, ब्राह्मण परिषद जिला अध्यक्ष सियाराम तिवारी, अजीत जी, बीजेपी जन कल्याण मंच के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र पांडेय, प्रेम पासी, अरुण प्रताप सिंह, जनक रावत, दीपक अग्रहरि, अजय प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, उदय, सुनील सिंह चौहान, आयुष मिश्रा, रमाकांत राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, संबोधन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के संदेश के साथ जयंती उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *