अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न

बैठक में काशी के लाल “अमन” बने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री

रिपोर्ट – सत्यम साहनी

खजुरी/ मिर्ज़ामुराद| रोहनिया क्षेत्र के काशीपुर निदुरा गांव में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष के आवास पर रविवार को हुई, इस दौरान मिर्जामुराद गौर ग्राम निवासी अमन त्रिपाठी “काशी” को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया, जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष के अनुशंसा पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री संजय दुबे ने अमन त्रिपाठी को जिला मंत्री वाराणसी का दायित्व प्रदान किया, इस दौरान अन्य 4 लोगो ने राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता ग्राहन किया, तत्पश्चात प्रांत संगठन मंत्री संजय दूबे ने अमन समेत अन्य सभी को उनके पद की सपथ दिलाई, इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि जिला मंत्री के पद पर पं अमन त्रिपाठी काशी को मनोनीत किया गया है मुझे आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि श्री त्रिपाठी संगठन के प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हुए संगठन के साथ मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे । मनोनीत होने के बाद अमन त्रिपाठी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच अपने उत्तरदायित्व को सकुशल निभाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सबके प्रति अपना आभार प्रकट किया। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री व विभागाध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल नागेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष रोहित कुमार पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *