वाराणसी में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य तीव्र गति से जारी, L&T कर रही है 15 रूट पर काम

*वाराणसी, 13 अप्रैल 2026:* प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत वाराणसी शहर में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का कार्य Larsen & Toubro (L&T) द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य शहर को तारों के जाल से मुक्त कराना, विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित बनाना एवं वाराणसी की ऐतिहासिक एवं धार्मिक छवि को और बेहतर करना है।L&T द्वारा वर्तमान में शहर के 15 प्रमुख रूटों पर भूमिगत केबलिंग का कार्य प्रगति पर है। कंपनी पूर्ण सुरक्षा मानकों एवं अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मापदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रही है। जहाँ भी आवश्यक है, वहाँ इंटरफेसिंग का कार्य तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है, ताकि भविष्य में मेंटेनेंस एवं अन्य विभागों के कार्यों में कोई बाधा न आए।L&T के परियोजना प्रबंधक ने बताया, _”हमारा प्रयास है कि न्यूनतम समय में उच्चतम गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए। खुदाई के तुरंत बाद रिस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”_भूमिगत केबलिंग से आंधी-पानी में बिजली बाधित होने की समस्या समाप्त होगी, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *