17 सितंबर को शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव मनाऐगी सपा

वाराणसी| समाजवदी पार्टी इस बार विश्वकर्मा जयंती मनाने का निर्णय लिया है। जिससे विश्वकर्मा समाज को लोगो मे हर्ष है। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार मे शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजनोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी। विश्वकर्मा समाज से जुड़े सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजनोत्सव मनाने के निर्णय से विश्वकर्मा समाज के लोगो मे अपार खुशी है विश्वकर्मा समाज के लोगो ने पूजनोत्सव मनाने के निर्णय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *