ठटरा गोवंश आश्रेय मे पल रहे पशुओ की स्थिति दयनीय, संबंधित अधिकारी मौन
रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल
वाराणसी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के ब्लाक सेवापुरी के ग्राम सभा ठटरा के गोवंश आश्रेय की स्थिति बहुत दयनीय दिखी ।यहां पर पल रहे पशुओं मे उठने बैठने की शक्ति क्षीण दिखी । गोवंश आश्रेय स्थल के बाहर गोवंश का शव भी खुले मे पड़ा दिखा, शव के सड़ने की दुर्गंध से आसपास का वातावरण दूषित रहा तथा इस गोवंश आश्रेय स्थल के भूसे के गोदाम में बहुत अल्प मात्रा मे भूसा दिखा तथा गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं को खाने पीने की समुचित व्यवस्था भी नहीं रही , स्थल में निवास कर रहे पशुओं की संख्या 70 बताई गई|
एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी गोवंश के आश्रेय स्थल मे पल रहे पशुओ को खाने- पिने व रहने के लिए सरकार द्वारा पैसा दिया जाता है जिसके बावजूद भी ग्रामसभा ठटरा के गोवंश आश्रय क्रेंद्र का हाल यह है|
इस गौशाला में चारा व पानी के अभाव में पशु मर रहे हैं तथा कमजोर अवस्था में पड़े हैं इन इन सब पहलुओं को छुपाने के लिए गो आश्रय केंद्र के तैनात कर्मचारी किसी व्यक्ति या संवाददाता को अंदर जाने से रोकते हैं आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री के लाख प्रयासों के बाद भी ग्रामसभा ठटरा का गोआश्रेय केंद्र का हाल इतना दयनीय है संबंधित अधिकारी कब तक सोते रहेंगे कब लगेगा इन भ्रष्टाचारियों पर अंकुश ।
![]()
