हुमा कुरैशी का नया लुक आया सामने, लोगों को बनाया दीवाना

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने मैग्जीन कवर के लिए फोटोशूट कराया है, जिसके ज़रिए एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही एक्ट्रेस ने बाजार इंडिया मैग्जीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद तीन फोटोज शेयर की हैं और तीनों में उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. पहली फोटो में कुर्सी पर बैठे हुए हुमा ने ब्लैक कलर की शॉर्टी ड्रेस पहन रखी है और इसमें इनका काफी हॉट और बोल्ड लुक फ्लॉन्ट हो रहा है.

वहीं दूसरी तस्वीर में इन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट लुक कैरी किया है और बेंच पर बैठे हुए कातिलाना पोज दे रही हैं. वहीं इस अंदाज़ में भी वो काफी हॉट लग रही हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *