वाराणसी| श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज 100यू.पी. बटालियन एनसीसी के द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत महाविद्यालय में आज निबंध प्रतियोगिता, “बढ़ते प्लास्टिक के रोकथाम के उपाय” निबंध प्रतियोगिता का आयोजन एनसीसी कैडेट के लिए किया गया|
महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया की वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है अतः हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जाए जिससे पर्यावरण संरक्षित रहे| जिसमें प्रथम स्थान कैडेट दिव्यांशी, द्वितीय स्थान साध्वी, व तृतीय स्थान तृप्ति पांडे को मिला| कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट उषा बाल चंदानी द्वारा किया गया|
![]()
