सीएम के आगमन के पूर्व पुलिस आयुक्त ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे। शुक्रवार को जंगमबाड़ी मठ मैं आयोजित 21वीं सदी के पहले पट्टाभिषेक कार्यक्रम के अध्यक्षता के अलावा शुक्रवार को ही शाम में डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय अमृत महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने जंगमबाडी मठ और डीएवी पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया । पुलिस अधिकारीयों सहित कार्यक्रम आयोजकों से जानकारी ली। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दो दिनी दौरे पर पहुंचे रहे हैं। यहां जंगमबाड़ी मठ में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस लौट जायेंगे। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अफसरों से अलग-अलग बैठक करेंगे। कमिश्नरी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक भी होगी।

जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर में बनारस पहुंचेंगे। सबसे पहले वह जंगमबाड़ी मठ में आयोजित विश्व शिवाचार्य महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के पश्चात सीएम जनप्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद कमिश्नरी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वाराणसी को छोड़कर बाकी जिलों के अधिकारी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

शाम पांच बजे मुख्यमंत्री डीएवपी पीजी कॉलजे में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिनी समारोह का उद्घाटन करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यदेव सिंह ने बताया कि कल मुख्यमंत्री हमारे कॉलेज में आ रहे हैं। वो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दिवसीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के पहले वो आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *