सेवापुरी के ग्राम पंचायत पूरे के लिए जिला कृषि अधिकारी व काशीविद्यापीठ के ग्राम पंचायत कुरहुआ के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता चार्ज अधिकारी नामित
वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित सेवापुरी के ग्राम पंचायत पूरे के लिए जिला कृषि अधिकारी तथा काशी विद्यापीठ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरहुआ के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को चार्ज अधिकारी नामित किया है। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने सांसद आदर्श ग्राम की नियमित बैठके, समीक्षा करते हुए सांसद आदर्श ग्राम योजना से संबंधित पोर्टल www.saanjhi.gov.in पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
![]()
