कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग से संस्था का दौरा करने तथा कार्य अनुमान कराने को कहा
वाराणसी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलीय सभागार में चन्दौली पॉलिटेक्निक की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संस्था में प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के रूप में कार्यरत विनय पाठक को सहायक प्रवक्ता के पद पर स्थायीकरण करने के संबंध में चर्चा हुई।
कमिश्नर ने कहा कि तदर्थ शिक्षक के रूप में चयनित को स्थायी करने का कोई प्रावधान नहीं है। बैठक में प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि संस्था में शैक्षिक व अशैक्षिक कुल 73 पद स्वीकृत हैं, जिसमें की 58 पद रिक्त हैं जिसको भरने की कार्यवाही जून, 2022 से शुरू की गयी। जिस पर कमिश्नर ने सरकार की किसी चयन संस्था से लोगों को चयनित करने की प्रक्रिया अपनाये जाने पर जोर दिया। कमिश्नर ने 2016 में निकाले गये अधियाचन को रद्द करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही वे संस्था का दौरा करेंगे तथा संस्था के अकादमिक ब्लॉक, छात्रावास आदि के भवनों के जीर्णोद्धार व निष्प्रयोजन के संबंध में उचित निर्णय लेंगे।
बैठक में चन्दौली पॉलिटेक्निक से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
![]()
