वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवारोड ओवर ब्रिज पर बुधवार की अलसुबह शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक ओवर ब्रिज पर खड़ी ट्रक में जा घुसे जिसमे एक कि मौत हो गयी व दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक पर सवार हो कर भदोही जिला के सुरियावां में शादी समारोह से अपने घर खोजवा(वाराणसी) के लिये लौट रहे थे कि तड़के सुबह कछवारोड ओवर ब्रिज पर खड़ी ट्रक में अनियंत्रित हो कर पीछे से जा भिड़े क्षेत्रीय लोगो के सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनो घायलों को ट्रामा सेंटर भेजवा जिसमे अश्विन मोदनवाल उम्र 19 वर्ष की डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही बाइक पर दो अन्य साथी राहुल कनौजिया उम्र 18 वर्ष व अकाश मोदनवाल उम्र 20 वर्ष का गम्भीर अवस्था मे इलाज चल रहा है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। सब्जी बेच अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के परिजन ने इस सम्बंध में मिर्जामुराद थाने पहुच तहरीर दी। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले कर कार्यवाही कर रही है।
![]()
