वाराणसी । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स ‘उपज’ वाराणसी इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवपुर स्थित कार्यालय पर आज संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर पर इकाइयां गठित की जाएंगी, और व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
साथ ही उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहां कि वाराणसी इकाई समय-समय पर कार्यक्रमों के माध्यम से जिले एवं तहसील स्तर के पत्रकारों में जागरूकता लाकर उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य करेगी। महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2023 के लिए सदस्यता अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके पूर्व जो भी पुराने सदस्य हैं वह अपना रिनुअल फॉर्म भरकर 15 दिसंबर तक कार्यालय में शुल्क के साथ अवश्य जमा कर दें। आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद बागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल जी, उपाध्यक्ष मनोकामना सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, कोर कमेटी के सदस्य एवं पिंडरा तहसील प्रभारी अशोक कुमार पांडे, जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुमित कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौके पर मौजूद थे।
![]()
