वाराणसी| नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि. जो कि NHAI के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, को वाराणसी रोप-वे परियोजना को क्रियान्वयन करने हेतु नामित किया गया है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि. (NHLML) द्वारा परियोजना के एलाइनमेंट का विस्तृत अध्ययन कर पुनः फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर दिनांक 14.05.2022 को हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर निविदा आमंत्रित की गई थी जो दिनांक 15.07.2022 को खोली जायेगी। परियोजना की नवीन फीजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार परियोजना मैं 5 स्टेशन प्रस्तावित किए गए है, जिसमें प्रथम स्टेशन कैंट स्टेशन, उसके बाद विद्यापीठ स्टेशन, रथयात्रा स्टेशन, गिरजा घर क्रॉसिंग, जोकि टर्निंग स्टेशन होगा तथा अंतिम स्टेशन गोदौलिया चौक पर प्रस्तावित किया गया है। परियोजना में एलाइनमेंट की कुल लंबाई 3.750 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी में “रोपवे” परियोजना का विकास, कार्यान्वयन, निर्माण, संचालन और रखरखाव प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, एनएचएलएमएल और वीडीए के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए है।
इस एमओयू का उद्देश्य समस्त घटकों के मध्य सहयोग के लिए एक संस्थागत ढांचा विकसित करना है जिससे प्रत्येक घटक अपनी विशेषज्ञता और क्षमता के साथ निम्न उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्य करेगी:-
यात्री रोपवे परिवहन प्रणाली के माध्यम से शहरी स्थानों में भीड़भाड़ कम करने और पर्यटन स्थलों/दूरस्थ क्षेत्रों से संपर्क स्थापित करना या फर्स्ट / लास्ट माइल कनेक्टिविटी में अत्यंत सुविधा हो जायेगी। इस परिवहन व्यवस्था से न्यूनतम भूमि अधिग्रहण के साथ कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करते हुये प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा तथा सतत और पर्यावरण के अनुकूल विकास होगा। इसके अतिरिक्त यात्री रोपवे परिवहन प्रणाली परियोजना नवीनतम वैश्विक तकनीकी और उच्चतम वैश्विक सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जायेगा।
इस एमओयू के माध्यम से प्रत्येक घटक यथा उत्तर प्रदेश सरकार, एनएचएलएमएल और वीडीए के परियोजना के अंतर्गत निष्पादित किए जाने वाले कार्यों एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया है।
![]()
