वाराणसी| अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड- दशाश्वमेध
1- दशाश्वमेध वार्ड संयुक्त अभियान के अंतर्गत ग्राम-दरेखू, थाना-रोहनिया, जिला- वाराणसी पर अज्ञात विकासकर्ता द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। थाना-रोहनिया के अंतर्गत लगभग 50 करोड़ मूल्य की भूमि की अवैध प्लाटिंग का प्रवर्तन टीम एवं थाना-रोहनिया के सहयोग से ध्वस्तिकरण कराया गया तथा अवैध विकासकर्ताओं के विरुद्ध स्थानीय थाने में विधिक कार्यवाही हेतु प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।
क्षेत्रीय जोनल अधिकारी – सिंह गौरव जय प्रकाश एवं देवचन्द्र राम (अनु-सचिव/ज़ोनल अधिकारी), प्रकाश कुमार (ज़ोनल अधिकारी)
क्षेत्रीय अवर अभियंता – रामचन्द्र
उपाध्यक्ष द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
![]()
