रेप केस: MP-MLA कोर्ट ने बसपा सांसद अतुल राय को किया बरी, जेल में थे बंद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बसपा सांसद अतुल राय को शनिवार को बड़ी राहत मिली, जहां वाराणसी की MP-MLA कोर्ट ने उनको रेप केस में बरी कर दिया। वो काफी वक्त से जेल में बंद थे। केस जीतने के बाद सांसद के वकील अनुज यादव ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में पीड़ित के बयान को विश्वसनीय नहीं माना। इसके अलावा घटना को भी साबित नहीं किया जा सका। ऐसे में सबूतों के अभाव को देखते हुए सांसद को बरी कर दिया गया। हालांकि पीड़ित पक्ष के वकील ऊपरी अदालत जाने की बात कह रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *