दरोगा ने शादी का झांसा देकर किया रेप, पीड़िता ने खाया जहर, SO सारनाथ लाइनहाजिर

वाराणसी| सारनाथ थाने की पुरानापुल पुलिस चौकी के प्रभारी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। आरोप लगाते हुए युवती ने जहर खा लिया। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर दरोगा संग्राम सिंह यादव को सस्पेंड कर सारनाथ थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि मामले की जांच में अधिक देरी करने पर ACP सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय को ऑफिस अटैच किया गया है। SO सारनाथ अर्जुन सिंह को लाइनहाजिर किया गया है। ACP रत्नेश्वर सिंह को सारनाथ सर्किल का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर धरमपाल सिंह सारनाथ थाने के नए प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं।

सारनाथ थाना के दानियालपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां ने बताया कि पुरानापुल चौकी प्रभारी संग्राम सिंह यादव उनकी बेटी के पुराने परिचित हैं। बेटी से दरोगा की नियमित बातचीत होती थी। दरोगा ने उनकी बेटी से शादी का वादा किया था। दरोगा उनकी बेटी से बातचीत करना बंद कर दिए। बेटी ने जब दरोगा को उनका शादी का वादा याद दिलाया तो वह उसे धमकाने लगे। इससे दुखी होकर उनकी बेटी ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया।

बेहोशी की हालत में आनन-फानन उनकी बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। युवती की मां ने कहा कि दरोगा की धमकी के संबंध में सारनाथ थाने और वरुणा जोन के अफसरों से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर, सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दरोगा संग्राम सिंह यादव के खिलाफ रेप सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अपर पुलिस आयुक्त (हेडक्वार्टर/क्राइम) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 28 साल की युवती ने चौकी प्रभारी पुरानापुल पर आरोप लगाए हैं। ACP सारनाथ को घटना की जांच सौंपी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दरोगा संग्राम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *