राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा टीवी 100 न्यूज़ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किए जाने पर धर्मेंद्र पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
धर्मेंद्र पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की गरिमा, उद्देश्य एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर धर्मेंद्र पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा सहित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया
धर्मेंद्र पांडेय वाराणसी महानगर व्यापार समिति के अलावा भाजपा व अन्य समाजसेवी संगठनों से भी जुड़े हुए हैं
![]()
