पीएसी वाराणसी द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर अस्सी घाट पर बैंड वादन किया गया

वाराणसी| आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाने के क्रम में आज शुक्रवार को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र ‘आईपीएस’ के निर्देशनमें व सहायक सेनानायक नरेश सिंह यादव की अगुवाई में 34वीं एवं 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी की संयुक्त ब्रास बैंड द्वारा वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अस्सी घाट वाराणसी पर लोगों में देश प्रेम एवं कर्तव्य परायणता का अलख जगाने हेतु बैंड वादन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों द्वारा पीएसी के इस जागरूकता अभियान में शिरकत की गई एवं तालियां बजाकर उनके इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रोत्साहन एवं अभिवादन किया गया।

पीएसी ब्रास बैंड के इस प्रकार अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बैंड वादन कर लोगों में देश प्रेम एवं कर्तव्य परायणता को जागृत करने के इस अभियान हेतु समस्त श्रद्धालुओं व दर्शकों द्वारा सेनानायक डॉ मिश्र की सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानायक नरेश सिंह यादव, सूबेदार मेजर रणजीत तिवारी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *