पीएसी के जवान बने जलनायक, नदी में डूबते दो नवयुवकों की बचाई जान

वाराणसी| दरभंगा घाट वाराणसी पर 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी की बाढ़ राहत दल (बी दल ) से दलनायक ब्रजेश राय के नेतृत्त्व में मुख्य आरक्षी राम प्रताप सिंह यादव तथा आरक्षी संजीत कुमार मौर्य, व नवीन चौधरी ड्यूटी पर तैनात थे |

सुुबह 07:20 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक, नदी मे स्नान करने आये देवरिया जिले के दो व्यक्ति अभिषेक यादव और नागेंद्र यादव बीच धारा में चले गए व नदी की तेज धारा की चपेट मे आने से डूबने लगे। तत्काल अपनी जान की परवाह किये बिना उपरोक्त पुलिस कर्मियों द्वारा पानी मे कूद कर उक्त दोनों शख्स को बचा लिया गया।

पीएसी के जांबाज जल नायकों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की वहां मौजूद लोगों द्वारा अत्यंत प्रशंसा की गयी | सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, डॉ राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस द्वारा उक्त जवानों के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *