पंडाल में लगी भीषण आग पूरी तरह जलकर खाक,52 बुरी तरह झुलसे लोग, एक की हुई मृत्यु

भदोही हादसा: यूपी के भदोही में रविवार रात आग से 10 मिनट में ही एक दुर्गा पंडाल खाक हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। झुलसे लोगों को ग्रीन कॉरीडोर से वाराणसी लाया गया। CM ने बेहतर इलाज के आदेश दिए।

यूपी के भदोही जिले के दुर्गा पंडाल में रविवार रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। आरती में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। तभी अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। दस मिनटों में ही पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। एक बच्‍चे और एक महिला की मौत के साथ ही चारों तरफ मची अफरातरफी के बीच झुलसे लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाया गया। उधर, गोरखपुर में सीएम योगी को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्‍होंने अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने और घायलों के बेहतर इलाज के आदेश दिए। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तुरंत ग्रीन कॉरीडोर से वाराणसी ले जाने के इंतजाम किए गए। कई लोगों को जिला अस्‍पताल में भी भर्ती कराया गया है।

औराई स्थित नारथुआ गांव में शिव मंदिर के पास पोखरा (तालाब) पर प्रति वर्ष की भांति इस साल भी पूजा पंडाल स्थापित किया गया था। पूजा पंडाल को कागज व थर्माकोल से गुफानुमा बनाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में भक्त आरती कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *