धरे गए 180 किलो के फर्जी इंस्पेक्टर, टूंडला पुलिस ने पकड़ा
टूंडला राजा ताल पुलिस की बड़ी कामयाबी 180 किलो के फर्जी इंस्पेक्टर को राजा ताल पुलिस ने पकड़ा
टूंडला की राजा ताल चौकी के जरौलीकला कट कैसे पकड़ा गया करीब दो कुंटल का फर्जी इंस्पेक्टर
रात के अंधेरे में इंस्पेक्टर की फर्जी वर्दी पहन करता था हाईवे पर गाड़ियों को रोक चेकिंग
इंस्पेक्टर की वर्दी में गाड़ी रोक चेकिंग करने के साथ करता था अवैध वसूली
मुखबिर की सूचना पर टूंडला राजा ताल चौकी इंचार्ज गौरव शर्मा व आरक्षी चालक राहुल चौधरी व उनकी टीम ने कल रात फर्जी इंस्पेक्टर को जरौलीकला से धर दबोचा
टूंडला पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए फर्जी इंस्पेक्टर का नाम मुकेश यादव पुत्र रामकिशन यादव,निवासी गाजियाबाद बताया
जिसके पास से बरामद हुई एक दिल्ली नंबर की वैगनआर गाड़ी दो फर्जी आधार कार्ड कुछ पैन कार्ड और इंस्पेक्टर की फर्जी फुल यूनिफॉर्म
बताया गया है कि कई दिनों से यह फर्जी इंस्पेक्टर के रूप में हाईवे पर खड़े होकर गाड़ियों को रोक कर करता था अवैध वसूली
फर्जी आई कार्ड से गांठता था रौब
आरोपी को पकड़ने के बाद टूंडला थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने उससे पूछताछ शुरू की और तैनाती के बारे में जानकारी ली इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की इसके बाद उसने जो आई कार्ड दिखाया वो फर्जी पाया गया।
*क्षेत्राधिकारी टूंडला हरि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी का टूंडला सीएचसी पर मेडिकल कराकर जेल भेजा जा रहा है।
![]()
