हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज बाबतपुर नियार चोलापुर का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

वाराणसी। समारोह की मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा सिंह सदस्य विधान परिषद ने कहा ग्रामीण अंचल में बच्चों द्वारा जो मनोहर दृश्य कार्यक्रम पेश किया गया निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं आने वाले समय में विद्यालय और आगे जाए यह मेरी शुभकामनाएं
अध्यक्षता कर रहे अवध किशोर सिंह मंडली शिक्षा निदेशक बेसिक ने कहा जब मैं बनारस में जिला विद्यालय निरीक्षक था तब विद्यालय की मान्यता प्रदान की गई थी और आज इस विद्यालय में पुनः आकर मैं अभी अभीभूत हूं इन्हीं बच्चों में से कल कोई डॉक्टर इंजीनियर या कलेक्टर बनेगा
आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रबंधक सतीश चौबे ने किया
धन्यवाद प्रिंसिपल अभिलाषा चौबे ने दिया।
उक्त अवसर पर लगभग क्षेत्र के तीन दर्जन बुजुर्गों को अंगवस्त्रम देकर सतीश चौबे द्वारा सम्मानित किया गया
समारोह में प्रमुख रूप से डॉ डीके दुबे, मनीष चौबे, संगीता यादव, दिलीप चौबे शांभवी मिश्रा, राजेश मिश्रा,कविता त्रिपाठी, गोल्डी पांडे, डॉक्टर महिदर मिश्रा, धनंजय चौबे, विवेक सिंह मुक्ति नारायण चौबे इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *