किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट – सत्यम साहनी

मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी रवि सरोज को मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद ने बताया कि रवि सरोज निवासी शिवरामपुर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड के निकट स्थित एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है । उक्त अभियुक्त के खिलाफ 363/366/376(3) आईपीसी व ¾(2) पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज है, जिस किशोरी को इसने अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया था उसे भी इसके पास से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद राजीव कुमार सिंह , उप निरीक्षक हरिकेश यादव, आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *