सिंधोरा पुलिस ने गाँजा बेचने जा रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद

  • वाराणसी| सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गाँचा बेचने ले जा रहे अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद पुत्र राम लखन निवासी ग्राम विसुनपर (रतनूपुर) थाना चंदवक जिला जौनपुर को मुल्का मोड़ के पास से अवैध 2.5 किलोग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 154/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
  • गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष थाना सिंधोरा, वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 आशीष पटेल, चौकी प्रभारी सिंधोरा, जनपद वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 कृष्णमेनन सिंह, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 धर्मेन्द्र यादव, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 विनीत सिंह, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 आनन्द सिंह, थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण थे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *