हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने कसी कमर

काशी क्षेत्र के 30 हजार से अधिक बूथों पर बैठको का क्रम जारी, तिरंगा वितरण के लिए बूथ स्तर पर बनाई जा रही है सूची


      वाराणसी 4 अगस्त :- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष का अवसर देश की वर्तमान युवा पीढ़ी को अमृत की तरह प्राप्त हो रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा "हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त (क्रांति दिवस) से 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक आयोजित होगा।
    भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा जिसमें से 1 करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा लगाने का कार्य करेंगे।
    क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलो के 30 हजार से अधिक बूथों पर शक्तिकेंद्र सह बैठको का क्रम जारी है जिसमें उस बूथ पर रहने वालों की सूची बनाई जा रही है ताकि 9 अगस्त के पूर्व सभी घरो तक तिरंगा पहुंचाया जा सके। कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरो में तिरंगा लगाना है। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 25 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 
    जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 9 व 10 अगस्त को युवा मोर्चा बाइक रैली के माध्यम से हर मंडल में वंदे मातरम् और रघुपति राघव, पतित पावन सीता राम की धुन पर तिरंगा यात्रा निकालेगा। कहा कि 11 अगस्त को महापुरुषो की प्रतिमाओ की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा।
   महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने कहा कि 11 अगस्त को जनप्रतिनिधियों द्वारा समाज के प्रभावी लोगों के घर जाकर तिरंगा लगाना है एवं उसकी फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना है। कहा कि उस दिन वैसा ही उत्सव जैसा माहौल बनाना है जैसा आजादी के समय था। कहा कि 11 से 13 अगस्त के बीच हर गांव हर वार्ड में  वंदे मातरम् और रघुपति राघव राजाराम की धुन के साथ प्रभात फेरी निकालनी है इस प्रभात फेरी में समाज के सभी वर्गो की सहभागिता हो इसका विशेष ध्यान रखना है।
 भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि "हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए क्षेत्र,जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक, सह संयोजक एवं आईटी कार्यकर्ता सहित तीन लोग की टीम बनाई गयी है इसके अलावा शक्ति केंद्र एवं बूथ पर 1-1 संयोजक बनाए गए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *