वाराणसी। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि. जो कि NHAI के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, को वाराणसी रोप-वे परियोजना को क्रियान्वयन करने हेतु नामित किया गया है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि. (NHLML) द्वारा परियोजना के एलाइनमेंट का विस्तृत अध्ययन कर पुनः फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर दिनांक 14.05.2022 को निविदा आमंत्रित की गई थी।
परियोजना की नवीन फीजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार परियोजना मैं 5 स्टेशन प्रस्तावित किए गए है, जिसमें प्रथम स्टेशन कैंट स्टेशन, उसके बाद विद्यापीठ स्टेशन, रथयात्रा स्टेशन, गिरजा घर क्रॉसिंग, जोकि टर्निंग स्टेशन होगा तथा अंतिम स्टेशन गोदौलिया चौक पर प्रस्तावित किया गया है। परियोजना में एलाइनमेंट की कुल लंबाई 3.750 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
उक्त टेंडर एनएचएआई द्वारा हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर एनएचएआई की वेबसाइट तथा http//:etender.gov.in पर जारी किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि पूर्व में दिनांक 30.6.2022 व पुनः 15.07.2022 निर्धारित थी।
परियोजना हेतु संबन्धित निविदा दाताओं के साथ दिनांक 07-06-2022 को प्री-बीड बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें 08 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निविदा दाताओं द्वारा परियोजना के निविदा अभिलेखों, फीजिबिलिटी रिपोर्ट के अध्ययन एवं स्थल निरीक्षण हेतु लगभग 01 माह के समयवृद्धि का अनुरोध किया गया है, जिसके क्रम में नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि. (NHLML) द्वारा निविदा की अंतिम तिथि में समयवृद्धि करते हुए अब निविदा की अंतिम तिथि दिनांक 21-07-2022 निर्धारित की गयी है तथा निविदा दिनांक 22-07-2022 को खोली जाएगी।
![]()
