महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम चुनाव तैयारी के संदर्भ में नव निर्माण- नव संकल्प कार्यक्रम के तहत 2 वार्डो में बैठक हुआ

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम चुनाव तैयारी के संदर्भ में ” नव निर्माण- नव संकल्प ” कार्यक्रम के तहत 2 वार्डो में बैठक हुआ।बैठक वार्ड नम्बर 76 हड़हा सराय व वार्ड नम्बर 36 अलईपुरा में हुआ।बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुआ।बूथ गठन,वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व पुरातन कांग्रेसजनों/वरिष्ठजनों को जोड़ने पार्टी के कार्यक्रम को बूथ तक पहुचाने आदि पर विचार-विमर्श हुआ ।
बैठक उपरांत लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता जनों को शॉल व मालार्पण कर सम्मानित भी किया गया।।

  • बैठक का संयोजन वार्ड अध्यक्ष अब्दुल हमीद धोढे, मो मंजूर अंसारी, व वार्ड प्रभारी इलियास किशन यादव ने किया।
  • बैठक का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी तैयारी शुरू कर दी है।पार्टी को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रही है।उसी के तहत नव संकल्प – नव निर्माण के तहत वार्डो में बैठक शुरू हुआ है उसी क्रम में 2 वार्डो में बैठक हुआ।यह क्रम हर वार्डो में चलेगा नगर निगम का चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी व वाराणसी का वास्तविक विकास करेगी।।
इस अवसर पर राघवेन्द्र चौबे,अब्बास मुर्तजा समसी,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,सैय्यद हसन ,असलम खां, एखलाक, सतीश कसेरा,सतीश जायसवाल,सौरभ चौरसिया,,राज,बदरे आलम,राजेन्द्र मिश्रा,इम्तियाज,समेत सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *