पीएम मोदी के मन की सुन कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
वाराणसी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 91 वां संस्करण भाजपाइयों ने सुना और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रविवार को सुबह 11:00 बजे भाजपा महानगर के सभी मंडलों एवं सेक्टरों में एकजुट हुए कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति केंद्र तक पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू होते ही हर हर महादेव के साथ उनका स्वागत किया।
मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के 75 गए अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बागेश्वरी मंडल के अंतर्गत नदेसर सेक्टर में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के साथ महामंत्री नवीन कपूर, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद सुशील गुप्ता आदि ने मन की बात सुना।
कैंट मंडल में शिवपुरवा प्रथम, छित्तूपुर, लल्लापुरा, लहरतारा आदि शक्ति केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
रामनगर मंडल में भीटी सुल्तानपुर में ग्रामीणों के बीच कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। अस्सी स्थित मशहूर पप्पू की अड़ी पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
वहीं मध्यमेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी शक्ति केंद्र पर मन की बात को सुना।
सारनाथ मंडल के पहड़िया सेक्टर में अशोक विहार फेस 2 और नई बस्ती सेक्टर में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना। खजुरी सेक्टर में भी मन की बात को सुना गया।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व तथा नीरज जायसवाल एवं डॉ गीता शास्त्री के संयोजकत्व में महानगर के सभी 13 मंडलों क 200 में 180 सेक्टरों में मन की बात को सुना गया। जिसमें मुख्य रूप से संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अजीत सिंह, रतन मौर्या, कमलेश सोनकर और सिद्ध नाथ शर्मा रहे।
*इन्होंने भी सुनी मन की बात*
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, इं० अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक जाटव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, रितिक मिश्रा, इंदु भूषण गुप्त आदि रहे।
![]()
