बनारस रेल इंजन कारखाना में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर झंडा’ अभियान का शुभारंभ

वाराणसी| आजादी का अमृत महोत्सव के जन्तर्गत हर घर झंडा” अभियान के तहत 15 अगस्त – 2022 को रेल कर्मचारियों, अधिकारियों के घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु बनारस रेल इंजन कारखाना ने जन जागरूकता अभियान आरंभ किया। जिसके क्रम में बरेका के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों हेतु राष्ट्रीय ध्वज के विक्रय के लिए कार्मिक विभाग बरेका एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से बारात घर एक में दिनांक 01.06 2022 से 10.06.2022 तक प्रातः 09 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक के लिए स्टाल लगाया गया है। प्रथम दिन स्टाल का महाप्रबंधक बरेका सुश्री अंजली गोयल द्वारा विस्तार पूर्वक अवलोकन किया गया। पहले ही दिन बरेका कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के सांथ राष्ट्रीय ध्वजों का क्रय किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने कहां की अमृत महोत्सव को सफलता के चरम पर ले जाने के प्रयास करना सभी देशवासियों का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है।’हर घर झंडा’ अभियान कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत सहभागिता दर्ज कर देशवासी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस मौके पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय,उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्याम बाबू, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ विधि अधिकारी मनीष सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मींज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य बी.डी दुबे, सुशील कुमार सिंह, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *