चितईपुर पुलिस ने दहेज हत्या के दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के निर्देशन में चितईपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा मय हमराह उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, हे0का0 दिलीप सिंह व का0 जनार्दन यादव, व म0का0 सोनी गौड़ के द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार मु0अ0सं0 58/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना चितईपुर वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1 मनोज सहानी पुत्र स्व खिचडू निवासी ग्राम टिकरी थाना चितईपुर जिला वाराणसी उम्र 35 वर्ष व एक नफर अभियुक्ता को गुरुवार को टिकरी तिराहे से 100 मी0 आगे नुआव से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *