जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक की

स्कूली बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण के उपायों की शिक्षा दी जाए-कौशल राज शर्मा

    वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कैम्प कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं जिला स्वास्थ्य समिति के साथ बैठक हुई।
    जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण के उपायों की शिक्षा दी जाए, ताकि वे अपने-अपने घरों के आसपास के गड्ढों में जमा पानी, कूलरों का पानी, टायरों में जमा पानी को साफ कर लें और अपने माता-पिता को भी बताएं कि इस प्रकार पानी इकट्ठा होने से अनेकों प्रकार के संचारी रोग फैलते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत घातक हो सकतें हैं। कक्षा में भी अध्यापक 10 मिनट का समय निकालकर प्रत्येक बच्चे से पूछें कि वह अपने घरों के आसपास जमा पानी को हटाया है कि नहीं और बच्चों का इस कार्य में मनोबल बढ़ाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में बच्चे जुड़ने से सफलता हेतु उत्प्रेरक का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह अपने आसपास साफ-सफाई करवालें। किसी भी कार्यालयों की छतों, कूलरों आदि में पानी जमा न रहे। जांच में मिलने पर कार्यालय प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने झुग्गी झोपड़ी व् घरो की जांच करने एवं गड्ढों के वॉटर लॉगिंग को सफाई कर्मियों से हटाने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर सफाई कर्मी सुपरवाइजर को जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *