सभी नाव लाइफ सपोर्टिंग जैकेट्स से लैस होंगी-दीपक अग्रवाल
रविदास घाट पर बन रहे सीएनजी स्टेशन के कार्य में तेज़ी लाये
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मंडलीय सभागार में डीजल नावों के सीएनजी नावों में बदले जाने के प्रगति की समीक्षा बैठक हुआ। उन्होंने निविदा ली हुई फर्म को युद्ध स्तर पर काम चलाकर पंजीकृत कुल 657 नावों में बची हुई, 133 नावों में भी देव दीपावली (7 नवम्बर) से पहले सीएनजी बदलाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
ठेका ली हुई कंपनी द्वारा नाविकों के सहयोग न करने की बात पर कमिश्नर ने नाविकों से अपेक्षा की कि वे इसमें सहयोग करें, ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके।उन्होंने नगर आयुक्त से नोटिस जारी कर यह बताने को कहा कि तय समय के बाद किसी भी डीजल नाव को गंगा में नही चलने दिया जायेगा। इसलिए सभी नाविक भले ही उनकी नाव पंजीकृत न हो, वो भी अपनी नाव को सीएनजी में बदलना सुनिश्चित करें तथा पंजीकरण प्राप्त करें। सभी नाविकों को इसके साथ लाइफ सपोर्टिंग इक्विपमेंट्स, जैकेट्स आदि भी इसी के साथ दिया जायेगा। गेल द्वारा रविदास घाट पर बनाये जा रहे नये सीएनजी स्टेशन के काम में तेज़ी लाने का भी उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया।
बैठक में नगर आयुक्त प्रणय सिंह उपस्थित रहे तथा गेल के जीएम संजय सिंह व मेकॉन की तरफ से सीजीएम डी के दीक्षित वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
![]()
