Varanasi: काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल के द्वारा “नेकी की दीवार” का आयोजन मीरापुर बसही स्तिथ किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह “बिल्लू” ने फीता काटकर शुभारम्भ किया । मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि
“व्यापारिक वर्ग सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है और अपनी संवेदनशीलता का परिचय समाज के हर सुख और दुख में आगे बढ़ कर देता है । जिस प्रकार कोरोना काल में व्यापारियों ने सामाज के जरूरत मंदों को मदद की उसी कड़ी में आज जरूरत मंद सर्दी को देखते हुए वस्त्र वितरण का अच्छा उदाहरण पेश किया है “समाज का कार्य समाज के सहयोग से।”
नेकी की दीवार का आयोजन सर्दी में एक माह तक सुचारू रूप संचालित किया जाएगा। नेकी की दीवार के स्लोगन -“जरूरत से ज्यादा है तो दे जाये, जरूरत है तो ले जाए” के तहत व्यापारियों व परिचितों,आम नागरिकों के सहयोग से वस्त्रों का घर घर कलेक्शन किया जा रहा है व अन्य व्यापारी,नागीरिको द्वारा नेकी की दीवार स्थल पर जरूरत का सामान स्वंम पहुंचा देते है । संगठन द्वारा सन् 2020 में भी नेकी की दीवार का आयोजन एक माह तक संचालित किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन संरक्षक राजेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष शरद वर्मा ने किया।
नेकी की दीवार कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम गोंड ने किया । धन्यवाद ज्ञापन आनन्द जायसवाल ने किया।
मुख्यरूप से वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के
उपाध्यक्ष राकेश मिढ्ढा, नन्द किशोर अरोड़ा,योगेश वर्मा,
अभिषेक उपाध्याय,दीपू कश्यप, आनन्द जायसवाल,अजीत अस्थाना,शिव गुप्ता, करन यादव,संजय वर्मा,अमित वर्मा,अंकित सिंह,शैलेश सिंह,रामदुलारे यादव,राजू पटेल,पंकज सिंह, ओमवीर सिंह,अविनाश शर्मा,अरुण सैनी,पप्पू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद,रवि शंकर पटेल,सूरज,प्रवीण मिश्रा,अरविंद सिंह,संतोष पटेल, चेतन उपाध्याय (सत्या फाउन्डे शन),एस.ओ. शिवपुर थाना, चांदमारी चौकी इंचार्ज, आदि शामिल रहे।
![]()
