डीडीयू में मरीजों हेतु हीटर एवं ब्लोअर की व्यवस्था की गयी है, शीघ्र ही वार्डों में भी लगेगा
वाराणसी। विभागाध्यक्ष, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, रेडियो डाइग्नोसिस व इमेजिंग विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया कि एम.आर.आई. मशीन जो कि 10 वर्ष से अधिक पुराना होने के कारण खराब पार्ट का सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा पुनः निर्माण का बंद होना विलम्ब का प्रमुख कारण बना है।
सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा खराब पार्ट (सामग्री) के पुनः रिपेयरिंग हेतु युद्ध स्तर पर प्रयासरत हैं और पार्ट की उपलब्धता पर यथाशीघ्र मरीज की सेवा में एम.आर.आई. मशीन को पुनः चालू किया जा सकेगा।
वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ने बताया कि चिकित्सालय के प्रत्येक वार्ड में मरीजों हेतु कम्बल का वितरण किया गया है एवं मरीजों को कम्बल दिये भी जा रहे हैं। मरीजों हेतु हीटर एवं ब्लोअर की भी व्यवस्था की गयी है, शीघ्र ही वार्डों में लगा दिया जायेगा।
![]()
