वाराणसी। वाराणसी शहर पर्यटन/चिकित्सा व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंन्त महत्वपूर्ण शहर है तथा वर्तमान में ‘काशी-तमिल संगमम’ का आयोजन वाराणसी शहर में चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिये अत्यधिक संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु वाराणसी शहर में आगमन कर रहे हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात ने बताया कि विभिन्न वैवाहिक/मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग अपने निजी वाहनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रो में आवागमन,
बारात लगाने, अग्निवीर भर्ती रैली तथा काशी- तमिल समागम होने के कारण अत्यधिक जनसमुदाय द्वारा शहर में भ्रमण किया जा रहा है, जिस कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री की फ्लीट के निकलने के दौरान उक्त क्षेत्र में कुछ समय हेतु यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था, उक्त यातायात दबाव को अतिरिक्त रूट डायवर्जन व अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तथा स्थानीय पुलिस बल के माध्यम से सामान्य कराया गया। यातायात पुलिस की क्यू0 आर0टी0, फैण्टम आदि द्वारा व्यस्त मार्गों को सामान्य रखने के अथक प्रयास किये जाते हैं, जिससे यातायात सामान्य रहे तथा आम जनमानस/पर्यटक/श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो।
![]()
