एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए लेखपाल को पकड़ा, भेजा जेल

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

वाराणसी| रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के राजातालाब तहसील (मिसिरपुर) पर तैनात लेखपाल संजय वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब लेखपाल ने अजीत सिंह निवासी नरुउर के जमीन पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की अनापत्ति रिपोर्ट लगाने के नाम पर ₹80000 की डिमांड की थी जिस पर आज अजीत सिंह ने लेखपाल संजय वर्मा को आज ₹40000 दिए उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने संजय वर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया|

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखपाल संजय वर्मा बढ़ैनी खुर्द रोहनिया का निवासी है व
लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है जो मोहनसराय स्थित एक निजी किराए के कमरे में ऑफिस खोल कर लेन देन का कार्य करता है जहां से एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित से मिलकर नोटों पर फिनाप्टील पाउडर मिलाकर अजीत सिंह को दिया था जिस पर अजीत सिंह लेखपाल संजय वर्मा को पैसे दिए पैसा प्राप्त करने के बाद लेखपाल ने तुरंत पैसे को जेब में डाल दिया जिस पर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल संजय वर्मा को रंगे हाथ धर दबोचा जिसके बाद गिरफ्तार लेखपाल को रोहनिया थाने पर लाकर विधिक कार्रवाई की गई वही पीड़ित अजीत सिंह ने बताया कि जब भी लेखपाल मिलते थे कुछ ना कुछ पैसे लेते थे अनापत्ति रिपोर्ट की कागज लगभग अप्रैल महीने में ही आ चुकी थी जिसे पैसे की वजह से अब तक टालमटोल किया जा रहा था|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *