नदियों में मत्स्य संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए संत रविदास घाट पर रिवर-रैंचिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प रोहू, कतला, नैन, के 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिाओं का संचय किया गया

   वाराणसी। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत गंगा नदी में संत रविदास घाट पर बुधवार को प्रातः 10.30 बजे रिवर-रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन नदियों में मत्स्य संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए किया गया। जिसमें गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प रोहू, कतला, नैन, के 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिाओं का संचय किया गया। 
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या जी एवं पार्षद नगवा रविन्द्र सिंह एवं उप निदेशक मत्स्य अनिल कुमार द्वारा गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं को प्रवाहित/संचित किया गया। तत्पश्चात प्रदेश सचिव पंचम निषाद, उपाध्यक्ष अरविन्द निषाद एवं नमामी गंगे के गंगाप्रहरी दर्शन निषाद के द्वारा भी गंगा घाट से नदी मत्स्य अंगुलिकाओं को प्रवाहित/संचित किया गया। इस अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। जिसमें उप निदेशक

मत्स्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, रिवर रैंचिंग कार्यक्रम एवं विभागीय योजना के बारे में मत्स्य पालकों एवं जनमान्य को जानकारी दी गई। रिवर रैचिंग के साथ- साथ मछुआ दुर्घटना बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड के विषय में भी कैम्प के माध्यम से जानकारी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *