वाराणसी: यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकार्पित ” बाबा विश्वनाथ धाम कारिडोर” के एक वर्ष पूरा होने के शुभ अवसर पर “शिव बारात समिति” वाराणसी द्वारा निकाली गयी भव्य शोभायात्रा का स्वागत श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा नीचीबाग स्थित अग्रवाल भवन के पास सेवा शिविर लगाकर किया गया।
समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री मंत्री संतोष अग्रवाल कर्णघण्टा उपसभापति अशोक अग्रवाल ‘नाटी ईमली’, नीरज अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों सहित पुष्प वर्षा कर शिव बारात एवं शोभायात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों का भव्य स्वागत सत्कार किया।
श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड के छात्रों द्वारा बैंड बजाते हुए शोभायात्रा की अगवानी की।
उक्त अवसर पर समाज के धर्मशाला विभाग द्वारा सेवा शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल हजारों भक्तों को पानी के बोतल भी वितरित किये गए।
कार्यक्रम का संयोजन धर्मशाला मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल एवं पवन मित्तल ने किया। उक्त अवसर पर समाज के गौरव अग्रवाल, राकेश जैन, डॉ मधु अग्रवाल, डॉ रूबी शाह, पंकज अग्रवाल ‘एलआईसी’, प्रद्युम्न अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नारायन अग्रवाल ‘सीए’, विनय अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, लायन दीपक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अमिता अग्रवाल, मारवाड़ी युवक संघ के संरक्षक जगदंबा तुलस्यान सहित सैकड़ो अग्र बंधुओं ने सहयोग किया।
![]()
