वाराणसी: राष्ट्रवादी चिंतक मंच सुल्तानपुर इकाई द्वारा रामराजी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज सुल्तानपुर नगर की प्रबंधिका सुमन सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा सिंह, सहित सभी शिक्षिकाओं के नेतृत्व में ईकोब्रिक्स बनाएं प्रकृति के पंच तत्व को बचाए अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कृष्ण मोहन (प्रांतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) ने कहा कि ईकोब्रिक्स बना करके हम मिट्टी पानी और हवा की शुद्धता को बनाए रख सकते हैं । कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्राओं ने इको ब्रिक्स बना करके पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया विद्यालय की प्रबंधिका सुमन सिंह जी ने कहा कि प्लास्टिक रूपी जटिल समस्या से संसार को बचाने के लिए नारी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्य जी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम के अंत में ईकोब्रिक्स बनाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाएंगे के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं ईकोब्रिक्स बनाने के कार्य में स्वयं लगे और लोगों को भी प्रेरित करने की योजना रचना पर विचार विमर्श हुआ।
![]()
