Varanasi: वर्तमान समय मे देश मे सामरिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक मोर्चे पर जिस तरह कि उदासी व भयाक्रांत हालात हैं उससे हर वर्ग हर तबका परेशान है । देश मे लगातार बढ़ रहे नफऱत, टूटन, भयावह बेरोजगारी, नारी शक्ति के अपमान, युवाओं के साथ छल, भयावह होती मंहगाई, अन्नदाता के साथ किये जा रहे क्रूर व्यवहार, घटते रोजगार तथा लगातार बेचे का रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से भारत को टूटने से बचाने हेतु कन्याकुमारी से लगायत कश्मीर तक लगभग छत्तीस सौ किलोमीटर के सफ़र को अपने कदमो से नापने व हिंदुस्तान को प्रेम, सद्भाव, करुणा के रास्ते जोड़ने के अपने महान व ऐतिहासिक भारत जोड़ो मिशन पर निकले कांग्रेस नेता व युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के हाँथों को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी|
![]()
