चंदौली: थाना इलिया पुलिस द्वारा बिहार के दो अभियुक्तगणों को एक वाहन व 44 टेट्रा पैक लेमन ब्लू देशी शराब समेत 315 बोर तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया|
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शराब/अवैध गोतस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन क्षेत्राधिकारी चकिया व थानाध्यक्ष इलिया मिर्जा रिजवान बैग के कुशल पर्यवेक्षण में आज उस समय सफलता मिली जब दो अभियुक्तगण एक वाहन व 44 टेट्रा पैक देशी शराब व एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ खझरा मोड़ माल्दह नहर पुलिया से बिहार को जाने वाले थे माल्दह नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 160/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 3/25 आयुध अधि0 में पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है ।
![]()
