राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी द्वारा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह को 1100 तिरंगा झंडा सौंपा

वाराणसी| आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी द्वारा सोमवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में बीएसए राकेश सिंह को 1100 तिरंगा झंडा सौंपा गया. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं जिला अध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय ने बताया की सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम लोग द्वारा ब्लॉक पर 5000 तिरंगा झंडा बांटा गया है।

वहीं, आज बीएसए कार्यालय पर 1100 झंडा सौंपा गया है, जो झंडा खरीदने में असमर्थ व्यक्ति या बच्चे होंगे उनको देने का काम किया जाएगा। जिससे वह आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होकर तिरंगा फहराने का काम कर सकेंगे।

जिला बेसिक अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मैं सहयोग करने के लिए 1100 तिरंगा झंडा बांटने के लिए दिया गया है तिरंगे का किसी तरह का अपमान ना हो इसको लेकर भी हम लोगों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है व्हाट्सएप ग्रुप में जहां कोई गाइडलाइन भेजी जा रही है तो दूसरी तरफ बच्चों को इसके विषय में जानकारी दी जा रही है|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *