यू.पी.कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निशांत सिंह अपने समर्थकों के साथ हुए आप मे सम्मिलित

प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने दिलायी सदस्यता

वाराणसी| आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के तहत हुए एक निजी लॉन में सदस्यता समारोह के दरम्यान पार्टी के नितियों से प्रभावित होकर यू.पी.कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निशांत सिंह और अनुभव राय ने अपने समर्थकों सहित पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह के द्वारा सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर मुकेश सिंह ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव में “आप” पूरे दम-खम के साथ उतरेगी। इसके तहत सम्पूर्ण प्रदेश में संगठन निर्माण को गति दी जा रहीं हैं और बहुत तेजी से लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। साथ ही प्रदेश के सभी प्रान्तों में प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन और जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करतें हुए महिला विंग की प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल जी ने पार्टी के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आप” आम लोगों के जीवन-स्तर में सुधार लाने के लिये कृतसंकल्पित हैं।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला सचिव सतीश सिंह ने करते हुए उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

इस अवसर पर महिला विंग की महानगर अध्यक्ष शारदा टंडन, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भरत यादव, नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, रोहित मौर्या, सत्य प्रकाश राम, मुन्ना चौरसिया आदि साथी उपस्थित थें।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया टीम के सदस्य सचिन महेंद्रू बनें

आम आदमी पार्टी ने संगठन निर्माण के तहत उत्तर-प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं। इसकी जानकारी देतें हुए प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने राज्यसभा सांसद/प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के स्वीकृति से प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष वाराणसी निवासी अनुराग अग्रवाल और सचिन महेंद्रू को प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया टीम का सदस्य बनाया गया हैं।
उपरोक्त की नियुक्ति पर जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय ने बधाई दिया।और साथ में पल्लवी वर्मा, अर्पित गिरी, आर के उपाध्याय, सत्य प्रकाश राम, शारदा टंडन, सहित सभी साथियों ने ब

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *