आरम्भ एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 50 कराटे खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट परीक्षा पास की

वाराणसी| सन्त अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में आरम्भ एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा कराटे खिलाड़ियों का कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई । इस परीक्षा में अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल के 30 बच्चो के साथ शहर के कुल 50 बच्चो में कलर बेल्ट परीक्षा में सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा के अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण की । परीक्षा परिवेक्षक के रूप में सिको काई कराटे उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अजीत श्रीवास्तव तथा उनके सहयोगी सेंसेई गणेश विश्वकर्मा ने परीक्षा ली , सभी बच्चो को प्रमाण पत्र एवम् बेल्ट संस्था के अध्यक्ष एवम् संत अतुलानन्द रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह तथा मिशन शक्ति सेना की सजग प्रहरी एवम् वरुणा सेवा ट्रस्ट की संस्थापिका सी ए जमुना शुक्ला ने सयुक्त रूप से प्रदान किया । तथा बच्चों एवं उनके प्रशिक्षक सेंसेई अखिलेश रावत को दोनो अतिथियों ने परीक्षा पास करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख सलाहकार प्रताप शंकर दुबे , वरिष्ठ प्रशिक्षक सेंसेई राजेंद्र तिवारी , सेंपई शिवम पांडेय , नेहा सिंह , जितेंद्र शर्मा , संदीप यादव, मनीष सिंह,सोनम राईन इत्यादि उपस्थित रहे ।
यह जानकारी सेम्पई शिवम पाण्डेय ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *