महिलाओं के कानून का दुरूपयोग रोकना होगा : शीतल शर्मा

महिलाओं के लिए बने कानूनों के प्रति जागरूकता जरूरी

कानून के दुरुपयोग से महिलाओं का अहित होगा

महिलाओं के लिए बने कानूनों के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया

वाराणसी| देश में महिलाओं की सुरक्षा, कल्याण और सम्मान के लिए बने कानूनों के बारे जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के सौजन्य से अमरावती वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शनिवार को चौबेपुर में किया गया. उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ में अधिवक्ता सुश्री शीतल शर्मा ने क्षेत्रीय महिलाओं और किशोरियों को महिलाओं के हित में बनाये गए कानून की विस्तार में जानकारी दी, साथ ही महिलाओं को इन कानूनों के दुरुपयोग को रोकने के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि हमे अपने अधिकारों के प्रति सचेत और जागरूक होना चाहिए साथ ही कर्तव्यों को भी समझना चाहिए . किसी भी कानून का दुरुपयोग करना कानून को कमजोर करने जैसा है. इन दिनों महिलाओं के लिए बने तमाम कानूनों के दुरूपयोग की प्रवृत्ति बढ़ी है जो बहुत खतरनाक है इससे आगामी समय में महिलाओं का अहित होगा.
इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय, महिला स्वरोजगार समिति की रेखा सिंह चौहान , शारदा चौबे, विनोद कुमार चतुर्वेदी, संगीता सिंह, कैलाश नाथ यादव आदि की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *