काशी के ठेला पटरी व्यवसायियों पीएम नरेंद्र मोदी देंगे बड़ी सौगात

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी में ठेला पटरी व्यवसायियों को मिली सौगात 50 लाख रुपए की लागत से शहर में विभिन्न जगहों पर दिए गए व्यवसायियों को अत्याधुनिक स्टॉल

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी : पीएम नरेंद्र मोदी के सांसदीय क्षेत्र में ठेला पटरी व्यापारियों को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है. इसके तहत वेंडिंग जोन बनाकर ठेला पटरी व्यवसायियों के लिए 100 गुमटियां एमएसएमई के द्वारा निर्मित एवं ओएनजीसी फंडेड बनाई गई है, जिसे जल्द ही शासन द्वारा उद्घटान करा कर नगर निगम के माध्यम से ठेला पटरी व्यवसायियों को सौंपा जाएगा. जिससे उनको ठेला लाने ले जाने, सुरक्षा एवं आय में बढ़ोत्तरी होगी.

वाराणसी के विकास के लिए स्मार्ट सिटी के साथ कई योजनाएं चल रही हैं ठेला व्यवसायियों को स्मार्ट बनाने के लिए शासन द्वारा में वेंडर जोन बनाकर गोमतियां प्रदान की जाएंगी. जो अपने से स्वनिधि द्वारा आच्छादित हैं. डूडा की देखरेख में इसे बनवाया गया है. ठेला व्यवसाई संतोष कुमार सोनकर ने बताया कि वेंडिंग जोन में बनाए गए गोमतियां हम लोगों को मिल जाती हैं तो हम लोगों को इसका बहुत फायदा होगा, जाम की समस्याएं का जो सामना करना पड़ता है उससे मुक्ति मिल सकती है. हम लोग व्यवस्थित रूप से रहेंगे जो देखने में अच्छा लगेगा. मार्केटिंग करने आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, सामान की भी सुरक्षा होगी सामान को आने और ले जाने में जो समस्याएं होती हैं वह भी खत्म हो जाएगा.

वही शिवा सोनकर ने बताया कि वेंडर जोन में जो दुकानें बनी है ठेला पटरी दुकानदारों को मिलेगा तो उनको इसका बहुत फायदा मिलेगा, इसके मिलने से हम लोग एक जगह शिफ्ट हो जाएंगे, एक जगह व्यवस्थित होने से ग्राहक को भी समस्या नहीं होगा. सड़क पर ज्यादा भीड़ भी नहीं होगा.

डूडा अधिकारी जया सिंह ने बताया कि वेल्डिंग जोन हमारा पहले से बना है जो गुमटियां दिख रहे है वो माडल कार्ड है, जो हमारे डेढ़ साल के प्रयास का ही फल है. हम लोग पिछले डेढ़ साल से एमएसएमई के माध्यम से किया जा रहा है . जो अपने सीआरएस फंड से बनाकर दी. ये ओएनजीसी फंडेड है. इसे एमएसएमई ने बना कर दिया है. जिसमें हमें 100 कार्ड दिया गया है 50 कार्ड हमारे हुकूलगंज वेडिंग जोन में है तथा 48 के आसपास दुर्गाकुंड मॉडल वेंडिंग जोन में है इस वेंडिंग जोन में जितने भी वेंडर है वह सो निधि योजना से आच्छादित हैं इन्हीं वेंडर को एक बेहतरीन मॉडल जोन बनाने के लिए कार्ड उपलब्ध कराई है वेंडर की सुविधा के लिए यह बनाया गया है जिसमें वेंडर अपने सारे सामान रखकर सुरक्षित घर जा सकते हैं.

50 लाख का प्रोजेक्ट

डूडा अधिकारी जया सिंह ने बताया कि वेंडिंग में लगभग 100 कार्ड मिला है. एक कार्ड की कीमत 50 हजार की है. यह 50 लाख का प्रोजेक्ट है. जिसको वेंडिंग जोन में वेंडर को दी जाएगी, इससे वेंडिंग जोन के जो नॉमिनल चार्ज होगा वो नगर निगम द्वारा लिया जाएगा. जिससे नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन में साफ-सफाई मूलभूत सुविधाएं जो भी है वह पूर्णता बनी रहे.

सुंदरीकरण एवं डिजिटल ट्रांसजक्शन

डूडा अधिकारी जय सिंह ने बताया कि वेंडिंग जोन को व्यवस्थित एवं सुंदरीकरण बनाए रखने का काम किया जाएगा. इसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *