वाराणसी। मुंशी प्रेमचंद लमही महोत्सव- 2022 के अन्तर्गत आज को सी०एम० एग्लो बंगाली इण्टर कालेज, वाराणसी में मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति विभाग, उoप्रo द्वारा किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गयी थी।
उक्त आयोजन में विभिन्न स्कूल, कालेज एवं विश्वविद्यालय के लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनाओं को अपनी तूलिका पर आकार दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ० संगीता श्रीवास्तव, सचिव, महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन शोध एवं अध्ययन केन्द्र, संस्था, वाराणसी एवं डॉ० विश्वनाथ दूबे, प्रधानाचार्य, सी०एम०एग्लों बंगाली इण्टर कालेज, वाराणसी ने किया। इनके साथ ही रामअवध यादव, प्रशांत राय, पंचबहादुर आदि ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का समग्र संयोजन डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, प्रभारी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, वाराणसी द्वारा किया गया।
![]()
