रोहनियां के नरउर गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने किया खुदकुशी

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नरउर गांव के सामने शनिवार को हरिहरपुर निवासी 20 वर्षीय किशन उर्फ दानू पटेल ने वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि किशन उर्फ दानु पटेल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और यह पान का दुकान चलाता था। गृह कलह के कारण घर से साइकिल लेकर निकला था। घटना की सूचना मिलने पर पिता प्रकाश तथा मां कमला सहित परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर रोहनिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *