बरेका के विनायक एवं मिष्का के कप्तानी में वाराणसी ने 15 वी सब जूनियर प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे रजत पदक हासिल किया

उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ के तत्वाधान में लखनऊ में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 15वीं सब- जूनियर (U-14) राज्यस्तरीय रोल बाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मे वाराणासी ने मुरादाबाद को 4-1 के गोल से हराकर फाइनल्स में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया l जिसमें- बरेका से अक्षिता(गोल कीपर) मिष्का (कप्तान), लक्ष्मी, अग्रिमा , तनिष्का, अंशिका,साक्षी, विद्या आदि थे l साथ ही बालक वर्ग में वाराणसी ने गाज़ियाबाद को 8-6 के गोल से हराकर फाइनल्स में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया l

जिसमें बरेका से आयुष(गोल कीपर),विनायक(कप्तान) , विभोर, पवन ,अमित, आर्यन, ओम गुप्ता , दीपेश, नयन, अनमोल आदि थे l कोच के रूप में बरेका से वर्षा एवं तनिष्क रहे l रोल बॉल संघ वाराणसी की सचिव सुनीता गुप्ता ने बताया कि U-14 बालक वर्ग की गोल कीपर आयुष राज को उत्तम प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से नकद पुरस्कार दिया गया l

टीम मैनेजर एम भावना ने बताया की खिलाडियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इनमे से जयपुर में आयोजन होनेवाली राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे l
इस उपलब्धि पर बरेका संस्थान के सचिव अलोक कुमार सिंह, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य आर के सैनी एवं बीएलडबल्यू मज़दूर संघ के आर के पाण्डेय ने खिलाडियों को बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *